Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत, कई घायल

उत्तर 24 परगना से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के महेशतल्ला इलाके में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में पटाखा फैक्ट्री मालिक की 52 वर्षीय पत्नी लिपिका हाती, 22 वर्षीय बेटा शांतनु हाती समेत एक 17 वर्षीय आलो दास बुरी तरह झुलस कर मर गए। वहीं धमाके में कारण कई अन्य लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कोरोना वैक्‍सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान

बताया जा रहा है कि जहां फैक्ट्री में धमाका हुआ है वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। महेशतला और बजबज से दमकल की गाड़ियां और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पटाखों की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी, इतनी भीड़भाड़ वाली जगह में इस तरह की खतरनाक फैक्ट्री स्थापित करने का कोई प्रावधान नहीं है। पीड़ितों के जले हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  CAPF Bill: राहुल गांधी ने अर्धसैनिक बलों के नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा- 'बाहरी नेतृत्व थोपना बलों के मनोबल के खिलाफ
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now