Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऊना: अंब में तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, खाई में लुढ़की 10 से ज्यादा मजदूर बाल बाल बचे

ऊना: अंब में तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, खाई में लुढ़की 10 से ज्यादा मजदूर बाल बाल बचे

ऊना|
ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में वर्कर्स को लेने के लिए खड़ी ल्यूमिनस उद्योग की बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस सड़क से उतरकर खाई में लुढ़क गई। हादसे के वक्त बस में सवार 10 के करीब वर्कर्स बाल-बाल बच गए, मगर बस का काफी नुकसान हुआ है।

बस चालक कुश कुमार पुत्र रणजोत सिंह वासी प्रताप नगर अंब ने बताया कि फैक्ट्री की बस नम्बर HP02-5206 में बसाल के वर्कर्स गगरेट के लिए रवाना हुए थे। कुठियाड़ी में बस यहां से चढ़ने वाले वर्कर्स को लेने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक नंबर PB12T-9286 ने टक्कर मार दी। इससे बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे के वक्त इस बस में 10 वर्कर्स सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह बस में टकराने के बाद लगभग 50 मीटर दूर जाकर रुका। ट्रक चालक की पहचान रविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव सहोडा तहसील दसुआ जिला होशियारपुर के रूप में हुई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now