Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश की पंचायतों में लगी टाइल्स की गुणवता जांचेगी सरकार: अनिरुद्ध सिंह

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल सरकार प्रदेश की पंचायतों में लगी पेवर ब्लाक टाइल्स की गुणवता की जांच करेगी। भाजपा विधायक द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पेवर टाइल्स की गुणवत्ता जांचने को रैंडम्ली सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे। उसकी रिपोर्ट इसी सदन में पेश की जाएगी।

अनिरुद्ध सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि भविष्य में पंचायतों में लगने वाली टाइल्स को सरकार लोकल मैन्युफैक्चरर से खरीदेगी। इसके लिए मैन्युफैक्चरर को संबंधित उपायुक्त के पास अपने आप को रजिस्टर करवाना होगा।

ग्रामीण स्तर पर ब्लाक टाइलों की खरीद स्थानीय टाइल निर्माताओं से होगी। विधानसभा में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सुनिश्चित किया कि जो टाइल निर्माता कंपनियां आईएसआई मानक सुनिश्चित करेंगे, उनसे टाइलों की खरीद होगी।

इसे भी पढ़ें:  एचएएस की प्रवेश परीक्षा में छूट की मांग कर रहे प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

दरअसल प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक पवन काजल का सुझाव था कि प्रदेश सरकार अभी तक दूसरे राज्यों के टाइल निर्माताओं से टाइलों की खरीद कर रही है। उनका कहना था कि स्थानीय टाइल निर्माताओं से टाइलों की खरीद होनी चाहिए, ताकि यहां के टाइल उत्पादकों को प्रोत्साहन मिल सके। मंत्री का कहना था कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: PM मोदी के सोना न खरीदने के आह्वान पर CM सुक्खू की तीखी प्रतिक्रिया, लोक संस्कृति और रोजगार के खिलाफ बताया
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now