Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: पहाड़ी से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टैंपो, दर्जन से अधिक हुए घायल

Published on: 24 March 2023
हादसा

ऊना।
ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के तहत बीहडू के समीप पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक टैंपो पहाड़ी से टकराने के कारण एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।हादसे के दौरान टेंपो में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे जिनमें से करीब एक दर्जन से अधिक बुरी तरह ज़ख़्मी हुए

जानकारी के अनुसार सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं, जो पीर निगाह में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे वहीं शुक्रवार को यह सभी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ जा रहे थे। इसी दौरान तलाई के दूसरी तरफ बिहडू के पास तीखी उतराई में ब्रेक फेल होने के चलते टेंपो पहाड़ी से टकरा गया।

पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now