Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक में बंजारा और भोवी समाज के लोगों ने येदियुरप्पा के आवास पर किया पथराव, लाठीचार्ज, पूर्व CM बोले- कुछ गलतफहमी है

Karnataka Reservation Protest

Karnataka Reservation Protest: कर्नाटक में बंजारा और भोवी समुदाय के लोगों ने आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को शिवमोगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर और दफ्तर पर पत्थरबाजी भी की गई।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारी आरक्षण के मुद्दे पर जस्टिस सदाशिव कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

क्या है जस्टिस सदाशिव कमीशन रिपोर्ट?

शेड्यूल कास्ट के अंदर आने वाली जातियों को प्रपोशनल रिजर्वेशन देने की सलाह जस्टिस सदाशिव कमीशन की रिपोर्ट में दी गई है। राज्य सरकार अब इसे लागू करने जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये रिपोर्ट शेड्यूल कास्ट कम्युनिटी में आने वाली जातियों को बांटने का काम करेगी।

येदियुरप्पा बोले- मैं सीएम से करूंगा बात

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं बंजारा समुदाय के नेताओं को फोन करूंगा और उनसे बात करूंगा। मैं पिछले 50 वर्षों से शिकारीपुरा के विकास के लिए काम कर रहा हूं, प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। इसलिए मैंने एसपी और डीसी से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने को कहा है।

बंजारा समुदाय के नेताओं में कुछ भ्रम है, मैं उनसे बात करूंगा और मैं नेताओं को सीएम के पास भी ले जाऊंगा ताकि अगर कोई शिकायत हो तो उसका समाधान किया जाए। मैं एक-दो दिन में नेताओं से बात करूंगा।

मैं इस घटना के लिए किसी को या कांग्रेस को दोष नहीं देता। मैं बंजारा नेताओं से बात करूंगा और इस पर चर्चा करूंगा। बंजारा समुदाय ने मुझे सीएम बनने में मदद की, शिकारीपुरा में जो कुछ भी हुआ गलत धारणा के कारण हुआ।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now