Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कुमारसैन के चबोग-कुफ्टू गांव में अकेली बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,गहने और नगदी लूटे

कुमारसैन के चबोग-कुफ्टू गांव में अकेली बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,गहने और नगदी लूटे

प्रजासत्ता |
जिला शिमला की तहसील कुमारसैन के गांव चबोग-कुफ्टू (शिवान) में अकेली रह रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला भागमली पत्नी स्वर्गीय देवकीनंदन को रविवार, 21 मार्च की रात्रि को कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर खून से लथपथ बेहोश हालत में छोड़ कर, उसके घर से गहने और नगदी उड़ा ले गए।

घायल महिला की पुत्रवधू जो सुनी नगर पंचायत में कार्यरत है द्वारा टेलीफोन का उत्तर ना मिलने पर रिश्तेदारों को सूचित किया गया। अगले दिन रिश्तेदारों द्वारा इस महिला के घर पर जा कर सारी वारदात का पत्ता चला।

उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे शिमला के इंदिरा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह महिला शिमला के आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में अचेत अवस्था में उपचाराधीन है। वह अभी तक ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। इस बुजुर्ग महिला के बेटे का भी कुछ समय पहले निधन हो गया था, जबकि पुत्रवधू अपने बच्चों के साथ शिमला में रहती है।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now