Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा से निलंबित तेलंगाना के विधायक टी राजा पर मुंबई में केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

T Raja Singh

Mumbai News: भाजपा से निलंबित तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में हेट स्पीच का केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने राजा के खिलाफ करीब दो महीने पहले हुई रैली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दादर थाने में केस दर्ज किया है।

राजा पर आरोप है कि उन्होंने ऐसी बयानबाजी की, जो दो समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद उन पर आईपीसी की धारा 153 ए (1) (ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी हेट स्पीच के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की थी। साथ ही सॉलिसीटर जनरल से महाराष्ट्र में हुई हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई के बारें में सवाल किए थे।

29 जनवरी को राजा ने दिया था भड़काऊ बयान

टी राजा सिंह 29 जनवरी को मुंबई में सकल हिंदू समाज की रैली में शामिल हुए थे। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने की बात कहते हुए समुदाय विशेष को टारगेट किया था। रैली में उन्होंने लव जिहाद और अल्पसंख्यकों की दुकानों से कुछ भी खरीदने का बहिष्कार करने की अपील की थी।

भाजपा ने 9 साल के लिए किया था सस्पेंड

टी राजा सिंह का पूरा नाम ठाकुर राजा सिंह है, वे तेलंगाना की गोशमहल सीट से विधायक हैं। पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 9 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन हो चुका है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now