Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हुगली में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प

West Bengal News 3

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा के बाद से ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हुई हिंसा के बाद आज हुगली में हिंसा का मामला सामने आया है। जहां पर एक शोभायात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ है। साथ ही आगजनी भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया था, पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, इलाके में तनाव बरकरार है।

राज्य सरकार नहीं कर रही कोई कार्रवाई – दिलीप घोष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी। अचानक से किसी मोहल्ले से पत्थरबाजी की गई। गाड़ी के शीशे टूटे, लोगों को चोटें आई, पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। बम की आवाज आई, मैंने हमारे लोगों से कहा शांति बनाए रखें, पुलिस सब देख रही है।

रामनवमी पर भी भड़की थीं हिंसा

इससे पहले, रामनवमी पर गुरुवार को हावड़ा और उत्तर दिनाजपुर में जमकर हिंसा हुई थी। दोनों जगहों पर रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव की घटनाएं हुई थीं। साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। तनाव को देखते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now