Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मोदी सरनेम केस में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे। राहुल गांधी कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ सूरत की सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी खुद भी सत्र अदालत में मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ कानूनी सलाहकारों और वकीलों की टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार कर ली है। इस दौरान राहुल गांधी के कांग्रेस के कई बड़े नेता भी सूरत में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी मुताबिक राहुल गांधी के साथ तीन राज्यों को मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राहुल गांधी के साथ कोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई और दिग्गज नेता राहुल गांधी के साथ रहेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर में सूरत पहुंचेंगे। इसके बाद सेशंस कोर्ट में जाकर याचिका दायर करने की कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। सत्र अदालत में राहुल की तरफ से याचिका दायर करने के लिए रखे गए वकील किरीट पानवाला ने सूरत में मीडिया से कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करीब तीन बजे सत्र अदालत में पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को निचली अदालत ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें साल जेल की सजा और 15 हजार जुर्माना लगाया था। कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था। इस सजा के बाद देश में राजनीतिक उबाल आ गया। उनकी लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था कि ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इस बीच मानहानि मामले राहुल गांधी की मुश्किलें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने भी उन्हें को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी पर यह मामला बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने साल 2019 में दायर किया था। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने मोदी सरनेम वालों को चोर कह कर अपमानित किया था।

और पढ़िए:

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now