Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस दिन आ सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल का परिणाम

SSC GD Constable Result 2023 3

SSC GD Constable Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार ध्यान दें कि परिणाम इस सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं हालांकि आयोग ने अभी तक परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।

परिणाम के साथ जीडी कॉन्स्टेबल के लिए कटऑफ जारी किया जाएगा। पिछले साल यूआर कैटेगरी के लिए कट ऑफ 78 फीसदी और रिजर्व कैटेगरी के लिए 69-77 के बीच था। इसलिए, इस साल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अनुमानित कट ऑफ 80 के करीब और आरक्षित वर्ग के लिए 70-75 हो सकती है। कट ऑफ आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के लिए अलग-अलग क्षेत्रवार है।

कुल 50, 187 पर होगी भर्तियां

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न राज्यों में किया गया था। कुल 50, 187 रिक्तियों के लिए कांस्टेबल परीक्षा के लिए लगभग 30 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।

SSC GD Constable Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।

जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में क्वालीफाई प्राप्त करने वाले पीईटी/पीएसटी परीक्षा के लिए क्वालीफाई प्राप्त करेंगे। पीईटी/पीएसटी शेड्यूल का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा यदि वे पीईटी परीक्षा के लिए क्वालीफाई प्राप्त करते हैं, तो उन्हें स्किल टेस्ट/डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now