Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट आज हो सकता है जारी

SSC GD Constable Results 2023

SSC GD Constable Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग को अभी आधिकारिक रूप से परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करनी है।

एक बार घोषित उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड- ssc.nic.in पर देख सकते हैं। जीडी परिणाम जीडी कटऑफ अंकों के साथ घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ जीडी परिणाम और मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी की जाएगी।

50,000 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा देश भर में 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल कॉन्स्टेबल की परीक्षा में 30 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। यह भर्ती अभियान असम राइफल्स में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कुल 50, 187 रिक्त सीटों पर भरा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

SSC GD Constable Result 2023: इन स्टेप्स से करें चेक

  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

सिलेक्शन प्रोसेस

जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले पीईटी/पीएसटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। पीईटी/पीएसटी शेड्यूल का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा यदि वे पीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, तो उन्हें कौशल परीक्षा/दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  UPSC Geo Scientist Prelims Result 2023: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Expected Cut Off (Female Candidates)

  • जनरल– 65-69
  • ओबीसी– 62-65
  • एससी– 58-61
  • एसटी– 54-56
  • ईडब्ल्यूएस– 63-64
  • भूतपूर्व सैनिक– 42-46

Expected Cut Off (Male Candidates)

  • जनरल– 75-78
  • ओबीसी– 72-76
  • एससी- 64-68
  • एसटी– 59-62
  • ईडब्ल्यूएस– 70-72
  • भूतपूर्व सैनिक– 49-52
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now