Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Facebook पर आया कमाल का फीचर, उठा सकेंगे वीडियो कॉलिंग के साथ Multiplayer Games का मजा!

Facebook Messenger New Feature

Facebook Messenger New Feature: फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने फेसबुक गेमिंग के लिए नए अनुभव शेयर करने का ऐलान किया है। इस बदलाव के तहत यूजर्स को मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपने पसंदीदा गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फेसबुक की ओर से हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर की घोषणा की थी। ये फीचर iOS और Android के साथ-साथ वेब यूजर्स के लिए Messenger पर उपलब्ध किया गया है।

नहीं करना होगा अलग से ऐप इंस्टॉल

दिलचस्प बात ये है कि गेम को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। मैसेंजर पर वर्तमान में 14 फ्री-टू-प्ले गेम उपलब्ध हैं, जिनमें मिनी गोल्फ FRVR, वर्ड्स विद फ्रेंड्स, साथ ही कार्ड वॉर्स और एक्सप्लोडिंग किटन जैसे गेम शामिल हैं।

बिना ऐप डाउनलोड किए खेल सकेंगे गेम

फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी एक नई क्षमता शुरू कर रही है जो यूजर्स को परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के दौरान मल्टीप्लेयर गेम खेलने में सक्षम बनाती है। फिलहाल ऐप 14 फ्री-टू-प्ले गेम्स ऑफर कर रहा है। ये फीचर iOS और Android के साथ-साथ वेब के लिए Messenger ऐप पर भी उपलब्ध है।

कैसे ऐप के साथ खेल सकेंगे गेम

नए फीचर के तहत गेम्स को एक्सेस करने के लिए यूजर को मैसेंजर पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक वीडियो कॉल करनी होगी। इसमें ग्रुप मोड बटन पर क्लिक करने के बाद “Play” आइकन पर टैप करके गेम खेल सकेंगे। अब गेम लाइब्रेरी में ब्राउज़ करें और उस गेम का चयन करें जिसे आप खेलना चाहते हैं। अब यूजर्स वीडियो कॉल से गेम का लुत्फ उठा सकेंगे।

 

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now