Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को मेंटर और प्रियंका को बताया मार्गदर्शक, बोले- मेरी प्रतिबद्धता एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी

Navojot Singh Sidhu

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल से बाहर आने के बाद गुरुवार को दिल्ली में पहली बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू ने राहुल गांधी को अपना गुरु और प्रियंका को अपना दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया। यह भी कहा कि पंजाब और उनके नेताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ‘न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी।’

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में 10 महीने की सजा काटने के बाद एक अप्रैल को  पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए थे।

सिद्धू ने मुलाकात की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि आज नई दिल्ली में अपने गुरु राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, गाइड प्रियंका जी से मिला।

सिद्धू ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

सिद्धू ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं। मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी।

रिहाई के बाद मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात

अपनी रिहाई के तुरंत बाद सिद्धू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा और यह भी दावा किया कि उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है।

मूसेवाला का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा कि जो कभी उनके साथ हुआ, वही आज दूसरे सिद्धू के साथ हो रहा है, लेकिन मुझे परवाह नहीं है। उन्होंने सिक्योरिटी घटाए जाने पर कहा कि अब मेरे साथ 13 सुरक्षाकर्मी हैं, क्यों? कहना चाहता हूं कि मैं मौत से नहीं डरता।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now