Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डराने लगा कोरोना, हर दिन बढ़ रहे हैं मामले, कल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करेंगे मनसुख मंडाविया

Corona 20

नई दिल्ली: कोरोना महामारी फिर से लौट रहा है। देश में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,335 नए केस मिले। देश में 195 दिन बाद इतने केस मिले हैं। राजधानी दिल्ली एनसीआर में ही लगातार दो दिन से 500 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार फिर से एक्टिव हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे समीक्षा बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। इस वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नीति आयोग, NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने इससे पहले 25 मार्च को सभी राज्यों के सचिवों को स्वास्थय मंत्रालय ने पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा था कि राज्य टेस्टिंग में कमी ना करें। 10 और 11 अप्रैल को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए गए थे। एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना अगले महीने पीक पर होगा। अनुमान है कि 15 से 20 दिनों के भीतर कोरोना चरम पर होना चाहिए और फिर उसमे गिरावट की उम्मीद है।

पिछसे 24 घंटे में 13 की मौत

देश में पिछले एक दिन में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो लोग मरे। वहीं पंजाब में 1 शख्स की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 3.32 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 2.24 प्रतिशत है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now