Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उना: हरोली के घर में पुलिस की दबिश, आरोपी के पास नशे की बड़ी खेप बरामद

उना: हरोली के घर में पुलिस की दबिश, आरोपी के पास नशे की बड़ी खेप बरामद

ऊना|
ऊना जिला के हरोली उपमंडल वाडेवाल में पुलिस ने वीरवार को एक घर में दबिश देकर नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 918 ग्राम भुक्की, 81 ग्राम अफीम, 88.250 किलो पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा 2 इलेक्ट्रॉनिक मशीन और 75 प्लास्टिक खाली डिब्बियां भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना हरोली की टीम ने वीरवार को गुप्त सूचना के अधार पर वाडेवाल गांव में एक घर में रेड की। रेड के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की गई। आरोपी अमरीक सिंह उर्फ काला पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पहले भी 52 किलो चूरापोस्त के केस में जेल जा चुका है।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आरोपी नशे के अवैध धंधा कर रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस आरोपी से खेप को लेकर ‌पूछताछ करेगी,ताकि पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी अमरीक सिंह को शुक्रवार को अदालत मे पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now