Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जमीनी विवाद में गोली चलने से ITBP जवान की मौत, मौके से फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Published on: 1 April 2021
mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

प्रजासत्ता|
ऊना जिला के नंगड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते गोली चलने से युवक की मौत हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद खुद सरेंडर कर दिया| इस घटना के बाद सारे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक नंगड़ा गांव में वीरवार सुबह जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते एक पक्ष के एक व्यक्ति ने गोली मार दी।

इस घटना में विपिन कुमार, जोकि आईटीबीपी में एएसआई कार्यरत था और घर पर छुटी आया हुआ था, को गोली लगी। उसे जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। विपिन कुमार के दो छोटे बच्चे हैं और इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

वहीं, आरोपित जसवंत सिंह मौके से फरार था, लेकिन बाद में उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया। आरोपित मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचकर इस गोलीकांड की जांच कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल आरोपित ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now