Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों को रौंदा, 32 की मौत, 20 जख्मी

तेज रफ्तार ट्रक ने पहले ट्रैवलर को टक्कर मारी, फिर 52 भेड़-बकरियों को रौंदा, 32 की मौत

प्रजासत्ता|
जिला कांगड़ा के हरिपुर थाने के सलाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर जा रही 32 भेड़-बकरियों को कुचल दिया| हादसे से पहले ट्रक चालक ने पहले एक ट्रैवलर गाड़ी को भी टक्कर मारी और उसके बाद भेड़ों को रोंदता हुआ चला गया। हादसे के 400 मीटर दूर चालक ने ट्रक को साइट में लगा दिया।

मिली जानकारी मुताबिक यह भेड़ बकरियां चम्बा जिला के भरमौर निवासी राम दास की । हादसे में 32 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक जसूर से रानीताल की तरफ टाइल लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी| पहले तो ट्रक चालक ने एक ट्रैवलर गाड़ी को भी टक्कर मारी और उसके बाद भेड़ों को रोंदता हुआ चला गया|

इसे भी पढ़ें:  दु:खद खबर! छुट्टी पर आए जवान की हुई मौत

भेड़ मालिक राम दास ने बताया कि 32 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 के करीब भेड़े घायल हैं। हादसे के बाद पूरी तरह से खून से लथपथ हो गई है। यह घटना रात को घटित हुई जब भेड़पालक अपनी भेड़ों को लेकर जा रहा था। और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now