Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एक हफ्ते के दौरे पर न्यूयाॅर्क पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वर्ल्ड बैंक और IMF की मीटिंग में लेंगी हिस्सा

Nirmala Sitharaman America Visit

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अमेरिका के शहर न्यूयाॅर्क पहुंचीं। जहां वह विश्व बैंक समूह और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की 2023 स्प्रिंग मीटिंग में भाग लेंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वह 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होने वाली जी20 बैठकों और अन्य संबद्ध बैठकों में भी शामिल होंगी। यह बैठकें वाशिंगटन डीसी में डब्ल्यूबीजी और आईएमएफ मुख्यालय में होंगी। स्प्रिंग मीटिंग्स में दुनिया भर के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकर भाग लेंगे। इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण का न्यूयाॅर्क एयरपोर्ट पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने स्वागत किया।

जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

भारतीय वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीतारमण और मंत्रालय और आरबीआई के अधिकारी करेंगे। वित्त मंत्री अमेरिका में आईएमएफ और विश्व बैंक समूह की बैठक के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और बैंक गवर्नर्स की मेजबानी बैठक, विश्व बैंक विकास समिति की बैठकों में भी शिरकत करेगी।

वित्त मंत्री सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास 12-13 अप्रैल को दूसरी बार एमसीबीजी बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे। यात्रा के दौरान दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंक टैंक और निवेशकों से भी उनकी मुलाकात होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now