Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर पुलिस ने पकड़ी 1.986 किलोग्राम चरस, एक गिरफ्तार

shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर|
बिलासपुर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार सदर थाना टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लखनपुर में नाके के दौरान एक कार से 1.986 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में जिला चंबा के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बारे में डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार ने बताया कि सदर थाना की टीम ने लखनपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार आई। जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार व्यक्ति घबरा गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली, तो उसमें 1.986 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  फिर बेनतीजा रही अडानी ग्रुप व ट्रक ऑपरेटरों की बिलासपुर में चली बैठक
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now