Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंडियन वूमेन लीग में पेशेवर फुटबॉल क्लब की ओर खेलेंगी हिमाचल के किसानों की सात बेटियां

इंडियन वूमेन लीग में पेशेवर फुटबॉल क्लब की ओर खेलेंगी हिमाचल के किसानों की सात बेटियां

प्रजासत्ता|
जिला ऊना की बेटियां फुटबॉल खेल के इतिहास में पहली बार किसी पेशेवर क्लब की ओर से खेलेंगी। जिले के हरोली उपमंडल के खड्ड स्थित गल्र्ज फुटबॉल अकादमी में फुटबॉल सीख रही लड़कियां पहली बार इंडियन वूमेन लीग (आईडब्ल्यूएल) में किसी पेशेवर फुटबॉल क्लब की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में खड्ड के फुटबॉल स्टेडियम में हुई क्लब चैपियनशिप में गल्र्ज फुटबॉल अकादमी की ओर से खेलने वाली सात लड़कियों का चयन पेशेवर फुटबॉल क्लब टेक्ट्रो स्वदेश यूनाईटेड में हुआ। चयनित हुई लड़कियों में रिया शर्मा, प्ररेणा दत्ता, प्रियंका दत्ता, मीनू दत्ता, हर्षिता, प्रवीण तथा सुरैया शामिल हैं। चयनित लड़कियां क्लब के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए अंबाला (हरियाणा) चली गईं हैं। इसके बाद यह सभी 5 से 15 अप्रैल तक नई दिल्ली के नेहरु स्टेडियम में होने वाली इंडियन वूमेन लीग में टैक्ट्रो स्वदेश यूनाईटेड की ओर से खेलेंगी। पेशेवर फुटबॉल क्लब का हिस्सा बनी इन सभी लड़कियों के पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

गांव में जगाया फुटबॉल का दीपक:
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि गल्र्ज फुटबॉल अकादमी में सौ से ऊपर लड़कियां फुटबॉल खेल की बारीकियां सीख रही हैं। जब यह फुटबॉल अकादमी शुरू की थी, उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन इस गांव की लड़कियां किसी पेशेवर फुटबॉल क्लब के साथ जुड़ पाएंगी। आज इस अकादमी में सौ से ऊपर लड़कियां फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने पेशेवर पर क्लब में चयनित हुई सभी लड़कियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों का लगा तांता:
इंडियन वूमेन लीग का हिस्सा बनने पर इन लड़कियों को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर, उपप्रधान रविंद्र कुमार, पूर्व प्रधान व गल्र्ज फुटबॉल अकादमी की अध्यक्ष पूनम दत्ता, सचिव नंदिता शर्मा, लोअर खड्ड के पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, उपप्रधान राजू, पंचायत समीति सदस्य श्रवण कुमार, जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाना, एचपीएफए के सदस्य पंकज दत्ता, अमित दत्ता, जगदीश दत्ता, खड्ड स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष कमल भाटिया, एचपीएफए के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, लीला विलास, विजय शमशेर भंडारी, तपिश थापा, जतिंद्र सैणी, सुरेश मान, सतीश शर्मा, मोहम्मद इकराम, संजेश जम्बाल, पवन कुमार व नरेश खन्ना समेत अनेक फुटबॉल खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

विदेश से मिली बधाईयां:
हॉलैंड में फुटबॉल कोच ईरेन डे जोंग ने गल्र्ज फुटबॉल अकादमी खड्ड की लड़कियों के आईडब्ल्यूएल में खेलेने पर खुशी जाहिर की हैं। ज्ञात रहे जोंग जब भी भारत आती हैं वह विशेष तौर पर जिला ऊना के खड्ड पहुंच कर लड़कियों के साथ समय व्यतीत करती हैं तथा उन्हें फुटबॉल खेल के बारे में बताती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now