Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में हरियाणा की कार से 37.65 ग्राम चिट्टे सहित चार युवक गिरफ्तार

चिट्टा Shimla Crime News

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ा अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नाके के दौरान हरियाणा राज्य के चार युवकों को 37.65 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्री य उच्च मार्ग पर बिलासपुर के पलैणीघाट के पास बिलासपुर पुलिस की टीम यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्वारघाट की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने कार सवारों को गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  पेड न्यूज, फेक न्यूज, भ्रामक, भड़काऊ एवं नफरत फैलाने वाले विज्ञापनों पर रहेगी नजर

कार सवार पुलिस को देख कर हड़बड़ा गए। शक के आधार पर पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 37.65 ग्राम चिट्टा चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी व्यक्तियों की पहचान खट्टेवाला जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी भोर सिंह, खट्टेवाला जिला फिरोजपुर निवासी मंगा सिंह, गांव चक सिकंदर जिला तरनतारण पंजाब निवासी गुरजंट सिंह व जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 21 व 29 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल प्रवक्ता संघ की मांग: सभी प्रवक्ताओं को इनिशियल स्टार्ट 2016 से व प्रथम रेगुलर नियुक्ति से दिया जाए
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now