Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

मंडी|
-थुनाग बाजार में बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मण्डी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उप-मण्डल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले केे तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्था पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा इत्यादि शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग बाजार का व्यापक दौरा कर नुकसान का जायजा लेने के उपरान्त प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में थुनाग के लोगों एवं प्रभावितों के साथ है और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, कांग्रेस नेता नरेश चौहान, पवन ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बसिवन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now