Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एलटी 440 हाई वोल्टेज करंट लाइन से 1400 मीटर तार चोरी

एलटी 440 हाई वोल्टेज करंट लाइन से 1400 मीटर तार चोरी

ऊना।
ऊना जिला के हरोली में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कुछ दिन पहले घालुवाल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था वहीं ताजा मामले में लोअर धर्मपुर में मंगलवार रात को दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए बिजली के 7 खंभों से एलटी 440 वोल्ट की लगभग 1400 मीटर एल्युमीनियम की तार को ही चोरी कर लिया गया।

चोरों ने तार की चोरी को उस समय अंजाम दिया जब तारों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था। चोरी की इस घटना में बिजली विभाग को लाखों की चपत लगी है। विद्युत उपमंडल हरोली के एसडीओ सुरेश कुमार ने कहा कि चोरी का मामला दर्ज करवा दिया गया है।

वहीं एक अन्य मामले में चोरों ने दूसरी चोरी को अंजाम देते हुए लोअर धर्मपुर में तीन भाइयों देसराज, अवतार व सुरिंदर पुत्र लाल चंद द्वारा संयुक्त रूप से ट्यूबवेल पर लगाए सोलर की हैवी मोटर पर भी हाथ साफ कर दिया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि दोनों चोरियों का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द चोर सलाखों के पीछे होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now