Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुन्दरनगर में 40 लाख की लागत से बने महाराणा प्रताप चौक को रेहड़ी फड़ी व गलत पार्क वाहनों ने लगाया ग्रहण

सुन्दरनगर में 40 लाख की लागत से बने महाराणा प्रताप चौक पर रेहड़ी फड़ी व गलत पार्क वाहनों ने लगाया ग्रहण

विजय शर्मा। सुन्दरनगर
सुन्दरनगर के सबसे व्यस्त व सुन्दर महाराणा प्रताप चौक जिसे पिछली सरकार के कार्यकाल में लगभग चालीस लाख की लागत से निर्मित करवा कर एक भव्य व सुन्दर पार्क बनाया गया है। जिसमे महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति लगाई गई और जिसका उद्धघाटन पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व स्थानीय विधायक राकेश जमवाल के कर कमलो दवारा किया गया। आज इस चौक की हालत दयनीय है।

जिसका मुख्य कारण यहां पर लगी रेहड़ी फड़ी और गलत ढंग से पार्क किये गए छोटे वाहन होते है, बता दें कि यहां पर टाउन वेंडीग के तहत एक दो रेहड़ी चलती फिरती लगाने की इजाजद थी लेकिन पिछले दिनों से अचानक यहां पर अत्यधिक रेहड़ी लगने और गलत पार्क किये गए छोटे वाहन होते है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिससे पार्क में जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है, स्थानीय व्यापारी कई बार इस बारे प्रशासन से शिकायत कर चुके है। लेकिन स्थिति ज्यो की त्यों बनी है। इस बारे में ज़ब नगर परिषद अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया की शनिवार को छुटी होने के कारण सोमवार से जाँच की जायगी।

Aaj Ki KhabrenMandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now