Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पंप हाउस से हथियार की नौक पर लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

पंप हाउस से हथियार की नौक पर चोरी के चार आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

प्रजासत्ता|कांगड़ा
नूरपुर में पंप हाउस से हथियार की नौक पर चोरी के चार आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। डकैती की इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में रवि कुमार निवासी सुजानपुर जिला हमीरपुर, दूसरा आरोपी सुरेश निवासी हटवास, नगरोटा बगवा तथा तीसरा आरोपी तेज सिंह बोगरवां इंदौरा का है। जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस लूटपाट को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस अभियान में जुटी है।

पकडे गए आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। डीएसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि उक्त गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है डीएसपी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई बोलेरो गाड़ी नम्बर एचपी67-6526 को भी आरोपियों के साथ ही रिकवर कर लिया गया है। इन सभी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और चोरी किये गए सामान को रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि नूरपुर शहर को पेयजल सप्लाई करने वाली प्रमुख चक्की जलापूर्ति योजना के पंप हाउस पर आठ अप्रैल की रात को बंदूक की नोक पर हथियारबंद लुटेरों द्वारा कर्मचारी को बंधक बनाकर मोटर, पंप ऑपरेटिव सिस्टम और बिजली की तारों की लूट मामले में नूरपुर पुलिस ने उक्त गिरोह के 4 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now