Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विधायक को दरकिनार कर लोक निर्माण मंत्री ने बुलाए ठेकेदार – त्रिलोलक जमवाल

विधायक को दरकिनार कर लोक निर्माण मंत्री ने बुलाए ठेकेदार - त्रिलोलक जमवाल

बिलासपुर|
सदर विधायक बिलासपुर त्रिलोक जमवाल ने हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तीखा हमला किया है। जमवाल ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बिलासपुर दौरे के दौरान प्रोटोकॉल की धज्जिया उड़ाई। मंत्री ने स्थानीय विधायक को बैठक में न बुलाकर अपने कुछ चेहते ठेकेदारो को बुलाया और बरसात मे हुए नुक्सान की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक चर्चा के लिए स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें भी बुलाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस से पहले भी प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह, रघुवीर सिंह बाली, ने भी बिलासपुर दौरे के दौरान स्थानीय विधायक होने के नाते बकायदा उन्हें बुलाया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लेकिन ऐसे क्या क्या कारण रहे की लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें न बुलाकर केवल चेहते ठेकेदारो को ही बुलाना उचित समझा जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र मे हुए नुक्सान की जानकारी ठेकेदारो से बेहतर वे मंत्री को बता सकते थे, लेकिन ऐसा हो नही हुआ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now