Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं को नहीं मिली एंट्री, रोके जाने पर किया हंगामा

Updated By Tek Raj
Published on: 14 अप्रैल 2021
हिमाचल के बॉर्डर पर रोके गए श्रद्धालु, किया हंगामा, मालवाहक वाहनों में नहीं मिलेगी एंट्री

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को मालवाहक वाहनों में अब प्रदेश में एंट्री नहीं मिलेगी| ऊना जिले के पुलिस कप्तान के आदेशों के बाद आज सुबह ही सीमाओं पर हिमाचल पुलिस ने पहरा और कड़ा कर दिया है और श्रद्धालुओं से भरे ऐसे वाहनों को अब प्रदेश की सीमाओं के बाहर से ही वापस भेजा जा रहा है|

बुधवार सुबह पुलिस के एक्शन में आने के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में श्रद्धालुओं के भरे दर्जनों मालवाहक वाहनों को वापस भी लौटाने पर दूरदराज के राज्यों से आए कुछ श्रद्धालुओं ने पुलिस से नोकझोंक भी की और आंशिक रूप से सड़क को बाधित करने का प्रयास भी किया| लेकिन पुलिस ने फौरन स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू किया|

श्रद्धालुओं का कहना था कि वो राजस्थान और यूपी जैसे दूरदराज से क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों में दर्शनों के लिए आये है, लेकिन जहाँ पर उन्हें रोक दिया गया है, जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

वहीँ डीएसपी ऊना रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जिला ऊना में श्रद्धालुओं से मालवाहक वाहनों का प्रवेश नहीं हो पायेगा और इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की पंजाब के साथ सटी सीमाओं पर तैनाती भी कर दी गई है| रमाकांत ने कहा कि मालवाहकों में सवारी करना अपनी जान को जोखिम में डालना तो है ही इसके अलावा इन वाहनों में समाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पाता है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है|

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now