Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

बीबीएन |
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंझौली स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में काम लेने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी फिरोज खान की अगुवाई वाली टीम ने यह सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को 12 घंटे के भीतर धर दबोचा है। बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

पकडे गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र उर्फ जिंदू निवासी बरूणा नालागढ़, बालकिशन निवासी कालीबड़ी नालागढ़ और मेजर सिंह निवासी कीरतपुर पंजाब के रूप में हुई है। इन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों ने मेडिकल डिवाइस पार्क में ठेका कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी, जबकि पीड़ित के अनुसार एक फायर भी किया गया जिसमें वह बाल-बाल बचा।

इसे भी पढ़ें:  विकास के नाम पर परवाणू की जनता को कई वर्षों से अंधेरे में रखा जा रहा

क्या बोले एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि यह घटना डिवाइस पार्क में काम लेने को लेकर हुई और मारपीट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने पंजाब से कार समेत गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

लिंक पर क्लिक कर जानिए क्या था मामला
नालागढ़ में फिर गोलीकांड, शिकायतकर्ता का आरोप काम में टिप्पर लगाने से मना किया तो आरोपी ने चलाई गोली

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार द्वारा चलाई गई छात्रवृत्ति योजना में इन बेटियों ने मारी बाजी

बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now