Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan : 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली गिरफ्तार

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग को दबोचा

सोलन | 14 सितम्बर
Solan News: सोलन जिला की पुलिस थाना धर्मपुर की एक टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 2.016 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपी की पहचान प्रेम प्रकाश निवासी नेपाल हाल निवासी बरूरी, जिला सोलन के तौर पर हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब एक स्पेशल टीम कुम्हारहटटी बस स्टैंड में उपस्थित थी तो विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ कि प्रेम प्रकाश निवासी नेपाल हाल निवासी बरूरी, जिला सोलन पिंकी दा ढाबा के पास खड़ा हुआ है। जिसके हाथ में एक बैग है, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ है।

सूचना के आधार पर उपरोक्त टीम पिंकी दा ढाबा के पास पहुँची, जहां पर प्रेम प्रकाश उपरोक्त की तलाशी लेने पर कुल 2.016 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग अधीन धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है । अभियोग में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Solan : 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली गिरफ्तार

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News UpdateSolan samachar

Join WhatsApp

Join Now