Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Crypto Currency Fraud : SIT करेगी क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले की जांच

Crypto Currency Scam, Crypto Currency Fraud , Himachal News Cryptocurrency Fraud, Himachal Cryptocurrency Fraud , Himachal Crypto Fraud Case:

Crypto Currency Fraud: हिमाचल में एक बार फिर क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले की चर्चा होने लगी है। विधानसभा के आखरी दिन मानसून सत्र के दौरान सदन के अन्दर यह मामला गूंजा। हिमाचल में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विधानसभा में देहरा के विधायक होशियार सिंह के सवाल के जवाब में यह जानकारी कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं।

Una News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड (Crypto Currency Fraud) मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIT) गठित की जाएगी। इसकी जांच के लिए CBI से लौटे DIG नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाएगी। इसमें एक्सपर्ट अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  IGMC शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर पूरा दिन हड़ताल पर, टांडा में भी बंद रहेंगी दो घंटे सेवाएं

Himachal News: मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो किया जारी

उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़े (Crypto Currency Fraud)  के मामले पूरे प्रदेश में सामने आ रहे हैं, लेकिन कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिले में ज्यादा लोग धोखाधड़ी का शिकार बने हैं। जो लोग बहुत जल्दी पैसा कमाने की चाह रखते हैं, वह बहुत जल्दी इसके झांसे में आ जाते हैं।

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दर्ज की गई 6 FIR
उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले के 6 एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। जबकि 56 शिकायतें पुलिस के पास इसको लेकर आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 52वां पूर्ण राज्यत्व दिवस

Himachal News: मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो किया जारी

विधायक होशियार सिंह ने उठाया सवाल
देहरा विधायक होशियार सिंह ने सदन में यह (Crypto Currency Fraud) सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़ा राजनीतिक संरक्षण से हुआ है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में ही 10 करोड़ का फ्रॉड हुआ है। उन्होंने कहा कि वह फ्रॉड करने वाले 425 लोगों की सूची सदन में रख रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सरकार से गंभीरता दिखाकर कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ का घोटाला हमीरपुर, 250 करोड़ का कांगड़ा और 100 करोड़ का फ्रॉड ऊना में हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Khushwant Singh LitFest: जनरल कार्डोजो ने पंडित नेहरू की नीति पर उठाए सवाल! अग्निवीर को लेकर भी दिया बड़ा बयान ..

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल

Aaj Ki Khabren Crypto Currency Fraud Himachal News Himachal News in Hindi Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now