Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Panchayat Election: जानें हिमाचल पंचायत चुनाव में कहाँ-कहाँ हुआ बवाल, बहस से हाथापाई तक पहुंचा विवाद

Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है, लेकिन ऊना और सोलन जिला के पोलिंग बूथों पर जमकर बवाल, मारपीट और हंगामा हुआ। पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति पर काबू पाया जा सका।
Himachal Panchayat Election: जानें हिमाचल पंचायत चुनाव में कहाँ-कहाँ हुआ बवाल, बहस से हाथापाई तक पहुंचा विवाद

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में स्थानीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण में मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है। लोकतंत्र के इस उत्सव में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया , हालांकि यह दिन प्रदेश के कई हिस्सों में काफी हंगामेदार और तनावपूर्ण रहा। मतदान के दौरान विभिन्न जिलों से हिंसक झड़पों, नोकझोंक और हंगामे की खबरें सामने आईं।

विशेष रूप से ऊना जिले के हरोली विधान सभा के बीटन और सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर में मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल और मारपीट देखने को मिली। इन हिंसक परिस्थितियों के कारण प्रशासन को कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया को भी रोकना पड़ा। दूसरी ओर, राजधानी शिमला में भी एक अलग प्रकार के विवाद के कारण मतदाताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की त्वरित मुस्तैदी के कारण समय रहते हालात पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इन सभी हिंसक झड़पों और हाथापाई की घटनाओं में किसी भी नागरिक या मतदान कर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सभी प्रभावित केंद्रों पर दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शिमला में पर्यावरण मंत्रालय का एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का आग्रह किया

जानकारी के मुताबिक दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शीतलपुर मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान स्थिति उस समय अत्यंत गंभीर हो गई, जब वहां मौजूद दो समूहों के बीच मामूली कहासुनी अचानक हिंसक मारपीट में बदल गई। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि पूरे पोलिंग बूथ परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मतदान केंद्र पर मौजूद निर्वाचन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया को रोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: नदियों से हटेगा मलबा, टलेगा तबाही का खतरा, CM सुक्खू ने केंद्र से वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए मांगी विशेष छूट

दरअसल यहां पर मतदान को लेकर लंबी कतारें लगी हुई थीं। इस दौरान एक व्यक्ति बीच लाइन में घुस गया। जिस पर अन्य लोग विरोध जताने लगे , तो उक्त व्यक्ति उनके साथ बहसबाजी करने लगा। वहीं कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाइनों में लगे लोग भी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ने पर बूथ पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस का काम केवल अटकना, लटकाना और भटकना : कश्यप

हंगामे और टकराव का दूसरा बड़ा मामला जिला ऊना के हरोली क्षेत्र से सामने आया। हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीटन पंचायत में मतदान के दौरान चुनावी माहौल अचानक पूरी तरह गरमा गया। यहां पर मतदान की आंतरिक प्रक्रिया और नियमों को लेकर चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवारों के बीच आपस में गहरा मतभेद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पोलिंग बूथ के अंदर ही दो गुटों में जमकर हाथापाई होने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ और प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। इन दो प्रमुख हिंसक घटनाओं के अलावा, शिमला जिले में भी पंचायत चुनाव के दौरान एक अलग ही विवाद सामने आया।

Election ViolenceHimachal NewsHimachal PradeshPanchayat ElectionsPolling Booth Clash

Join WhatsApp

Join Now