Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डमटाल पुलिस ने छन्‍नी में सास-बहू से बरामद की चिट्टे की खेप

चिट्टा Shimla Crime News

बलजीत|इंदौरा
हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के अवैध कारोबार में महिलाएं भी दो कदम आगे हैं। ऐसे में अब पुलिस गश्त के दौरान महिलाओं पर भी नजर रख रही है और चिट्टे के कारोबार पर नुकेल डालने के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया है, उसी के चलते थाना डमटाल के तहत छन्नी नामक स्थान पर पुलिस ने दो महिलाओं से 8.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सफलता मिल रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना डमटाल के तहत छन्नी नामक स्थान पर गुरमैशी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा व अशोक कुमार की पुत्र वधु पिंकी के घर की तलाशी लेने पर 8.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले थाना डमटाल में एनडीपीएस 21, 61, 85 एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पौंग बांध विस्थापितों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील की रविवार को राजा का तालाब में विस्थापितों के साथ बैठक
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now