Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Published on: 21 November 2023
Hamirpur Rape Case Sirmour News: Una News: MMS बनाकर वायरल करने की दी धमकी

ऊना |
Una News Update: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में फार्मेसी कॉलेज की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने पहले भी पुलिस के पास ऐसे ही मामले में दो युवकों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों ने माफी मांगकर और दोबारा इस तरह की हरकत न दोहराने की बात कही थी।

माफी मांगने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और छात्रा को फिर से ब्लैकमेल और परेशान करने लगे। इसके बाद तंग आकर छात्रा दोबारा पुलिस के पास पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायत सौंपी।

जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। छात्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि नोएडा में कार्यरत ऊना जिला के एक गांव के युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है।

स्नैपचैट पर वह उसे वायरल करने की धमकियां देता है और उसका मित्र भी इस मामले में शामिल है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Himachal News: सिक्किम पुलिस के पूर्व डीजीपी एसडी नेगी का निधन, हिमाचल के किन्नौर से रखते थे ताल्लुक

Una News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now