Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shimla Accident: शिमला के सुन्नी में खाई में गिरी पिकअप, 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत, सीएम सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

Shimla Accident

शिमला |
Shimla Accident: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी में सड़क हादसे में छह कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएसी) शिमला में चल रहा है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे किंगल-बसंतपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत डुमैहर क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक 12 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर सुन्नी होते हुए मंडी की तरफ जा रहे थे। कढारघाट के पास चालक के नियंत्रण खो देने से पिकअप सड़क से करीब 80 मीटर गहरे नाले में जा लुढ़की। हादसे की भनक लगने पर स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके की ओर दौड़े और साथ पुलिस को भी सूचना दी।

गहरी खाई में गिरने से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। एक ने सुन्नी अस्पताल और दो ने शिमला लाते समय दम तोड़ा। इनकी पहचान गुलाम हसन (43), शबीर अहमद (19), फरीद (24), तालीब (23) निवासी कुडवालटी गुनाड़, बारीपुरा कुद तहसील देवसर कुलगाम, गुलजार (30) और मुस्ताक (30) ब्लटैगुनाड़, कायलू तहसील एवं जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

पिकअप हादसे में चालक रंजीत कंवर (21) निवासी बसंतपुर शिमला, असलम (18) निवासी बेरीनाग अनंतनाग कश्मीर, मंजूर अहमद (17), तालीब हुसैन (21) ब्लटैगुनाड, कुलगाम जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार (16), कालगदरसु, विकासनगर, देहरादून और अजय ठाकुर (26) निवासी सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि सुन्नी में पिकअप के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हुई और इतने ही लोग घायल हुए हैं। चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया कि मरने वाले सभी मजदूर ठेकेदार के पास काम करते थे और घायल भी। घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने शिमला के सुन्नी में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सड़क हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सड़क हादसे में 06 लोगों की मृत्यु और 06 लोगों के घायल होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exclusive! आरएलए परवाणू को 13 वर्षों बाद आई रिकवरी की याद, 500 के करीब वाहन मालिकों को रिकवरी के नोटिस जारी

Zakir Khan ने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप स्पेशल, मन पसंद के साथ किया शानदार कमबैक!

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Shimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now