Prajasatta Side Scroll Menu

HP Police Constable Recruitment 2023- 24: हिमाचल पुलिस करेगी 1226 पदों के लिए भर्ती, विधानसभा सत्र के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Screenshot 2023 12 14 07 46 14 75 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

HP Police Constable Recruitment 2023- 24:हिमाचल प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है क्योंकि हिमाचल पुलिस विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1230 पदों को भरने के लिए सारी भर्ती प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय खुद पूरी करेगा।

पुलिस भर्ती (HP Police Constable Recruitment 2023- 24)के लिए पीएचक्यू के स्तर पर ही एक कमेटी बनाई जाएगी और पहली बार इस भर्ती में 30 फीसदी आरक्षण कोटा महिलाओं को दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस की अपनी कमेटी द्वारा की गई भर्तियों में पेपर लीक के मामले को देखते हुए प्रक्रिया में इस बार कुछ बदलाव किया जा सकता है। पुलिस भर्ती कमेटी बनाने का फैसला विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा। ऐसे में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद पुलिस भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें:  HPCET 2025 Exam Dates: इन तारीखों में होगी BTech, MCA and MBA की प्रवेश परीक्षा..! जानें महत्वपूर्ण टिप्स और जानकारी..

गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं। यह भर्ती पुलिस विभाग द्वारा ही सीधी भर्ती के माध्यम से होगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस भर्ती (HP Police Constable Recruitment 2023- 24) का ड्राफ्ट तैयार करके गृह विभाग को भेज दिया गया है। अब पुलिस भर्ती के पुलिस अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पुलिस भर्ती की कमेटी गठित होने के बाद पुलिस भर्ती को लेकर कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। पिछली पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने के कारण इस बार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया जा सकता है। जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
HP Police Constable Recruitment 2023- 24

Politics News: सीएम सुक्खू ने ‘एजेंडा आज तक-2023’ में गिनाई अपनी उपलब्धियां

इसे भी पढ़ें:  SSC Selection Posts 2022 Result: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट का परिणाम घोषित, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

Samsung Galaxy S24 Series: मार्केट में 200MP कैमरा के साथ देगा दस्तक Samsung Galaxy S24 Ultra

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now