Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News: नए साल के पहले दिन ही कैबिनेट बैठक, जानिए क्या-क्या फैसले ले सकती है सुक्खू सरकार

Himachal News: नए साल के पहले दिन ही कैबिनेट बैठक, जानिए क्या-क्या फैसले ले सकती है सुक्खू सरकार

शिमला ब्यूरो |
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए वर्ष में नई सौगात दे सकते हैं। इसके लिए उनकी तरफ से 1 जनवरी 2024 को नव वर्ष के पहले ही दिन मंत्रिमंडल (Himachal Cabinet) की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर बाद राज्य सचिवालय में होगी। शनिवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को इसकी सूचना भेजी दी गई है।

कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह (Chief Minister Sukhwinder Singh) नई भर्तियों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन के भीतर वहां 20000 नौकरियां 31 मार्च, 2024 से पहले करने की घोषणा कर चुके हैं। इसलिए अब संबंधित विभागों को इन भर्तियों की गति तेज करनी होगी। इसके अलावा चुनाव में दी गई गारंटियों में कुछ को पूरा करने के लिए सहमती बन सकती है। इसके अलावा आगामी बजट को लेकर रुपरेखा पर भी चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जीवन रक्षक बना सीएम सुक्खू का हेलीकॉप्टर, डोडराक्वार से दो मरीज एयरलिफ्ट

जनवरी के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली भी जाना है और केंद्र सरकार में हिमाचल के मुद्दों पर बात करनी है। विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि तीन जनवरी को वह दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य को और आपदा राहत देने के लिए मुलाकात करनी है। भारत सरकार के अन्य मंत्रालय में भी मुख्यमंत्री राज्य के मसलों पर बात करेंगे

इसी तरह से विभिन्न विभागों की तरफ से लाए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर निर्णय लिया जा सकता है। इस बैठक में दो नये मंत्री भी शामिल होंगे। हालाँकि इन मंत्रियों को अभी विभाग नहीं बांटे गये है। इन्हें समबंधित विभाग देने पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश के नए पुलिस मुखिया को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि करोबारी मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीजीपी संजय कुंडू को हटाना सरकार की मज़बूरी बन गया है। इसे भी पढ़ें हाईकोर्ट के निर्देश पर DGP कुंडू को बदलना सरकार की मजबूरी बना, अब इन्हें दी जा सकती है नए DGP की जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें:  HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) भर्ती अधिसूचना

प्रदेश सरकार को कर्मचारी एवं पैंशनरों की लंबित वित्तीय अदायगियां करने पर भी चर्चा करेगी। बता दें कि इस बैठक से प्रदेश के कर्मचारी और पैंशनर राज्य सरकार से 5 फीसदी डीए मिलने की सौगात का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौजूदा वित्तीय हालात ठीक नहीं हैं।

Himachal News: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल में एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 100 करोड़ का खनन घोटाला, करवाएंगे जांच :- सुक्खू

Breaking News : डीजीपी संजय कुंडू ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chief Minister Sukhwinder Singh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Himachal Cabinet Meeting Himachal Cabinet News Himachal News in Hindi Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now