Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HIMACHAL दौरे पर होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda, 5 जनवरी को सोलन-शिमला में करेंगे जनसभा

BJP National President JP Nadda will be on HIMACHAL tour

शिमला|
HIMACHAL: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) 5 जनवरी, 2024 को हिमाचल प्रदेश पधार रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाई-बहन अपने हर दिल अजीज नेता का अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा जी की अध्यक्षता में व नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है।

शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। प्रातः 9ः00 बजे सोलन माॅल रोड़ पर रोड़ शो एवं अभिनंदन समारोह होगा और दोपहर 1ः00 बजे होटल पीटरहाॅफ शिमला में अभिनंदन समारोह होगा। सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने देश का संपूर्ण माहौल भाजपामय कर दिया है और नरेन्द्र भाई मोदी देश के अभिजीत नेता के रूप में उभरे हैं।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 2024 का वर्ष एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का वर्ष शुरू हुआ है और मोदी जी व भाजपा के साथ ही देश की तरक्की सुनिश्चित होनी है। नरेन्द्र भाई मोदी ने 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का काम शुरू किया है और हम सब लोगों को मिलकर उसे पूरा करना है।

Himachal News: प्रदेश में गुणात्मक बागवानी उपकरण उपलब्ध करवाने को लेकर सुक्खू सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Himachal News: नए साल के पहले दिन ही कैबिनेट बैठक, जानिए क्या-क्या फैसले ले सकती है सुक्खू सरकार

उपलब्धि ! HIMACHAL के मंडी की ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण की डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनीं

वैष्णोदेवी जाने वालो के लिए बड़ी खबर: श्राइन बोर्ड ने लागू की नई व्यवस्था, अब पर्ची से नहीं कर पाएंगे दर्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBJP HimachalBJP Himachal PradeshHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now