Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: चीन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शाहपुर का जवान शहीद

Kangra News

काँगड़ा |
Kangra News: कांगड़ा जिला के शाहपुर के अधीन पंचायत लंज खास का सैनिक रोहित कुमार (25) शहीद हो गया है, जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। रोहित कुमार अरुणाचल में सेना की आरटी बटालियन में तैनात था। चीन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई। इस

रोहित कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार से हर कोई गमगीन है।  रोहित कुमार 3 नवंबर 2022 को छुट्टी काट कर डियूटी पर गया था। शहीद रोहित कुमार का पार्थिव शरीर चार जनवरी को उनके पैतृक गांव लंज में पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता ने चैत्र नवरात्र की पंचमी को किये माँ जवालादेवी के दर्शन

प्राप्त जानकारी अनुसार 2 जनवरी मंगलवार को रोहित कुमार गश्त के लिए साथियों के साथ जा रहा था, तो ग्लेशियर से आचानक उसका पैर फिसल वह गिर गया तथा जब तक उसको निकाला गया, तो रोहित कुमार शहीद हो चुका था।

शहीद रोहित कुमार ने जमा दो तक की पढ़ाई लंज स्कूल में की तथा स्नातक की पढ़ाई धर्मशाला कालेज से की थी। वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हुआ था। रोहित कुमार वर्तमान में आरटी की बटालियन में चाइना बॉर्डर पर तैनात था। शहीद रोहित कुमार की माता का तलाक हो गया था तथा वह मायके में रहते हुए लोगों के घरों व मनरेगा में काम करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  Kargil Hero Vikram Batra Mother Death: शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन

Kangra News: फतेहपुर भाजपा ने खोया एक मजबूत स्तम्भ, डॉ. सतीश शर्मा का अस्पताल में निधन

Savitribai Phule Jayanti: नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थी सावित्री बाई फुले

Kalka Shimla NH: न जाने, और कितनों की जान लेगा कुमारहट्टी में बना, ये फ्लाई-ओवर…

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now