Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे दूसरे ड्राइवर का शव ब्यास से मिला

Published on: 5 January 2024
Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे एक व्यक्ति का शव ब्यास नदी से मिला मिला, दूसरा लापता

मंडी |
Mandi News: मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लड़ते लड़ते ब्यास नदी में गिरे दूसरे व्यक्ति का शव भी आज यानि शुक्रवार को बरामद हो गया है। मृतक की पहचान गंगा सिंह निवासी करसोग के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। इससे पहले पंजाब जालंधर के अमनदीप का शव बुधवार को मिल चुका है।

बता दें कि घटना स्थल पर पिछले चार दिनों से एनडीआरएफ , एसडीआरएफ , सुंदरनगर से बीबीएमबी के विशेष गोताखोर, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन और एसएचओ सदर सकीनी कपूर स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीँ गंगाराम के परिजन पहली जनवरी से घटना स्थल पर शव मिलने के इंतजार में हैं। आखिरकार आज

बता दें कि मंडी शहर से महज 3 किलोमीटर दूर बिंद्रावणी के पास मनाली से लौट रहे दो गाडिय़ों के चालक ओवरटेक को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान लड़ते हुए दोनों चालक ढांक से गिरकर ब्यास नदी की ओर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही दोनों चालकों को ब्यास नदी में गिरते देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी।

इसके बाद सोमवार रात को भी प्रशासन से सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को भी सर्च आपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को एक शव बरामद हुआ था। उसके बाद भी सर्च अभियान जारी था और आज दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया है।

Mandi News: बिंद्रावणी में ओवर टेक विवाद में डूबे एक व्यक्ति का शव ब्यास नदी से मिला मिला, दूसरा लापता

बजाज 2024 Chetak EV दो वेरिएंट में लॉन्‍च: ज्‍यादा पावरफुल बैटरी; जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

बॉलीवुड की कुल 4400 करोड़ की कमाई में Shahrukh khan की पठान, जवान और डंकी ने दिया 2600 करोड़ का योगदान!

Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samacharToday Mandi News

Join WhatsApp

Join Now