Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुक्खू ने Himachal Pradesh में किया 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान..

Published on: 21 January 2024
Himachal News Shimla News CM Sukkhu

शिमला |
Himachal News: देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को राम लल्ला मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित किया गया है। वहीं हिमाचल में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का एलान किया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राम मंदिर पहुंचे थे।

राम मंदिर में सुंदर पाठ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 22 जनवरी को हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जाखू में हनुमान जी के साथ श्रीराम की मूर्ति लगेगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कल प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दिये जलाने का भी आह्वान किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, राम किसी पार्टी विशेष के नहीं है। वह इस देश की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही पुरे प्रदेश में 22 जनवरी को छुट्टी की मांग कर रहे थे।

2e2dc622 c84e 410d aff1 953fc7398f71

Mahindra XUV400 Pro EV India Review : भारत में लॉन्च हुई Mahindra XUV400, इन खूबियों से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई और भी जबरदस्त

Pushpa 2 OTT Release Date: थिएटर में रिलीज होने से पहले OTT पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की यह फिल्म..!

Kullu News: प्रधान शशि कटोच ने आउटर सराज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

Shimla News: शिमला में भरभराकर ढहा पांच मंजिला निजी भवन

Himachal News: बड़ी ख़बर! गेस्ट शिक्षक भर्ती नीति पर आगामी आदेशों तक रोक

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now