Sirmour News: जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा 2 वर्ष में करवाए गए 500 से अधिक सफल प्रसव

सिरमौर |
Sirmour News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार के कुशल मार्गदर्शन में मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य में संचालित की जा रही 108 और 102 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा ने 16 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य में अपनी सेवा के 2 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपने 2 वर्षों के संचालन में मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा संचालित आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं से लाखों लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं और यह सेवा हजारों अनमोल मानव जीवन बचाने में सक्षम रही है।

108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के तहत प्रदेशभर में 248 एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं जो संकटग्रस्त लोगों को 24×7 सफल सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसी प्रकार 102 सेवा के तहत प्रदेश भर में 148 एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा ने राज्य में अपने संचालन के पिछले 2 वर्षों के दौरान लाखों लोगों का विश्वास जीता है, जो आंकड़ों से भी स्पष्ट है क्योंकि हिमाचल प्रदेश राज्य में औसतन लगभग हर 4 मिनट में एक लाभार्थी 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा आपात स्थिति में लाभान्वित हुआ है।

पिछले 2 वर्षों के दौरान प्रदेशभर में औसतन प्रतयेक माह 11,000 से अधिक लोग 108 एम्बुलेंस सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं, जिसमें कई गंभीर रेफरल आपात स्थितियों में समय पर सेवाएं भी शामिल हैं, जिनमें 108 एम्बुलेंस सेवा ने मरीज को सुरक्षित रूप से रेफर अस्पताल में भर्ती कराया है।16 जनवरी 2024 तक पिछले 2 वर्षों के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने प्रदेश भर में 2,64,000 से अधिक चिकित्सा संबंधित आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान देकर बहुमूल्य मानव जीवन बचाया हैं। इसके इलावा इस सेवा ने 16,000 से अधिक पुलिस एवंम 900 से अधिक अग्नि संबंधित आपातकालीन स्थिति में समय रहते सहायता प्रदान की है। 108 एम्बुलेंस सेवा ने गर्भावस्था संबंधित आपात स्थितियों में कुशल प्रबंधन दिखाते हुए प्रशिक्षित एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा 1,964 सफल प्रसव करवाए गए है।
वर्तमान में जिला सिरमौर में 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत 25 एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है जिसने पिछले 2 वर्षों की अवधि में 32,800 से अधिक चिकित्सा आपात स्थितियों में समय रहते सहायता प्रदान की है।

जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगभग हर 2 घंटे में एक गर्भावस्था संबंधी आपात स्थिति में सहायता प्रदान की गई है और पिछले दो वर्षों में 7,800 से अधिक महिलाओं ने गर्भावस्था संबंधी आपात स्थिति के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है। इतना ही नहीं जिला सिरमौर में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा 510 सफल प्रसव करवाए गए है जो कि प्रदेशभर में 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा करवाए गए किसी भी जिले में सुरक्षित प्रसव की यह सर्वाधिक संख्या है।

यह कहने में कोई संदेह नहीं है कि इस सफल जीवन रक्षक सेवा के संचालन के पीछे सबसे बड़ा योगदान यदि किसी का है तो वह है सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कठिन परिश्रम एवम समर्पणभाव, संस्था का निस्वार्थ प्रयास, एवम हिमाचल प्रदेश सरकार का सहयोग और नेक पहल। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में संचालन हो या पुराने वाहनों का प्रबंधन, इन सभी चुनौतियों को एक तरफ रखते हुए संस्था ने हमेशा राज्य के लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। मेडस्वान संस्था ने सरकार से पुरानी एम्बुलेंस को बदलने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है और भविष्य में पुरानी एम्बुलेंस के स्थान पर नई एम्बुलेंस आने से सेवाओं की प्रभावशीलता में और वृद्धि होगी।

मेडस्वान फाउंडेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार के सक्षम मार्गदर्शन के तहत राज्य के लोगों को सर्वोत्तम आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता है। हम राज्य के नागरिकों से अपील करते हैं कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 108 टोल फ्री नंबर डायल करें।

HP Van Mitra Recruitment 2024 : वन मित्र भर्ती के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से आरम्भ होंगे शारीरिक परीक्षण

Kangra News: विजिलेंस ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा आउटसोर्स कर्मचारी

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Ram Mandir Ayodhya को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार, बोला- मैं दाऊद का आतंकी हूं..

Shimla News: पीएचडी के लिए प्रवक्ताओं के कोटे को खत्म करने नाराज हुआ प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, फैसले का किया विरोध

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

मंडी। Mandi News: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश...

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंडी | Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब...

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

More Articles

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एकजुट हो जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों द्वारा नारेबाजी के...

Sirmour News: एसडीओ पर बतमीजी व धमकाने का लगा आरोप-पुलिस में मामला दर्ज

पांवटा साहिब| Sirmour News: पांवटा साहिब के गौ रक्षक ने पुलिस में एसडीओ पर बतमीजी करने व धमकाने आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत...

DGP Sanjay Kundu बोले-चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया और UPI के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर

नाहन | हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ( DGP Sanjay Kundu ) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा...

पांवटा साहिब: होली मेले में झूलों के ठेकेदारों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने रेट

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब होली मेले में झूलों की दरों में झूलों के ठेकेदारो द्वारा लोगों से मनमानी दरे वसूली जा रही है। जिससे लोगों...

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गठित कमेटी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा किया। दरअसल, आप नेता नाथू राम चौहान ने गलत...

Sirmour News: पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक

पांवटा साहिब| Sirmour News:  पांवटा साहिब में हुए पत्रकार के अपहरण व मारपीट के मामले को लेकर गिरीपार पत्रकार परिषद नें घोर निंदा की हैं,...

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप...

मानव शर्मा बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सचिव…

सिरमौर | राष्ट्रीय बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल, हिमाचल मंत्री रामजी सिंह की अनुशंसा व प्रदेश कोर कमेटी की सहमती से...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?