Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MLA Sudhir Sharma Threatened: धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

dharamshala-congress-mla-sudhir-sharma, MLA Sudhir Sharma Threatened

कांगड़ा |
MLA Sudhir Sharma Threatened: कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। यह कॉल कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर की गई हैं। मगर, कॉल लोकल बताई जा रही है। इसकी पुष्टि MLA सुधीर शर्मा ने खुद की है।

विधायक ने धमकी की जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू को दे दी है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत राज्य है और राजनीति में इस तरह की चीजों से बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका न तो किसी से निजी द्वेष और न ही कोई व्यावसायिक लड़ाई है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राजनीति में इससे ज्यादा गिरा हुआ स्तर और कोई नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: मृत बुजुर्गों के नाम पर 9 लाख डकार गया पूर्व पोस्टमास्टर, सीबीआई ने दर्ज की FIR

विधायक सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को विदेशी नंबर से दो बार कॉल आए, जिसमें विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके स्टाफ के लोगों को धमकी भरे फोन आए हैं। हालांकि वे सुरक्षा कारणों के चलते उनका नाम जाहिर नहीं करना चाहते। शर्मा ने कहा कि वह खुद तो अनजान नंबर से फोन नहीं उठाते, लेकिन उनके स्टाफ को दो बार लगातार फोन कर धमकी दी गई है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत राज्य है और यहां इस तरह धमकी भरे फोन आना अचंभे का विषय है। सुधीर शर्मा ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस घटना को लेकर इन्दौरा में आम जनता ने निकाली रोष रैली

Himachal Politics: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में ब्लॉक व जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 13-14 मार्च को जारी होने की संभावना

Weather Update: देश में एक बार फिर जारी किया गया बारिश का अलर्ट , जानें IMD का अलर्ट

जगत प्रकाश नड्डा ने AIIMS Bilaspur में कई नई सुविधाओं का किया शुभारंभ

Himachal News: भाजपा विधायक दल ने,उद्योगों के उजड़ने, मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

MLA Sudhir Sharma Threatened |

DharamshalaKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now