Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई तय

HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court

प्रजासत्ता ब्यूरो ।
Himachal Pradesh News: हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़ा स्वीकार न करने के मामले पर हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) में आज सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने तीन निर्दलीय विधायकों की याचिका सुनी।

मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने याचिका सुनते हुए विधानसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। उस दिन स्पीकर विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को भी अदालत में अपना जवाब देना होगा।

बता दें कि पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था और 30 मार्च को विधानसभा परिसर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन भी किया था।लेकिन अब तक यह इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। ऐसे में यह मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: सीएम सुक्खू का बागियों पर तंज,आज मेंढक की तरह फुदक रहे है बागी...

उल्लेखनीय है कि देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं करने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम से मिला प्रदेश व्यापार मंडल, 1 जून से सभी दुकाने 5 घण्टे खोलने का रखा प्रस्ताव

Baba Ramdev Supreme Court Hearing Updates: सुप्रीम कोर्ट की रामदेव पर सख्त टिप्पणी, कहा- आपकी माफी स्वीकार नहीं !

Indian Navy Recruitment 2024: नेवी में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment 2024: नेवी में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

Himachal News: हिमाचल राज्यसभा चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Himachal High Court Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now