Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: विधानसभा स्पीकर के पास नोटिस का जवाब देने पहुंचे तीनों निर्दलीय विधायक

Himachal News: विधानसभा स्पीकर के पास नोटिस का जवाब देने पहुंचे तीनों निर्दलीय विधायक

प्रजासत्ता ब्यूरो |
Himachal News:
हिमाचल विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस पर जबाब दें के लिए तीन निर्दलीय विधायक, के.एल. ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह के सामने पेश हुए। तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था। जिस विधानसभा सचिवालय ने तीनों निर्दलीय विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे पेश होने के लिए कहा था।

उल्लेखनीय है कि निर्दलीय विधायक के.एल. ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा के अब तक यह इस्तीफे अभी तक स्वीकार नहीं हुए है। तीनो निर्दलीय विधायक आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के सामने पेश हुए तथा आज दोपहर 2:30 बजे तक जवाब दायर करने के लिए समय मांगा है।

बता दें कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था और 30 मार्च को विधानसभा परिसर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन भी किया था। विधानसभा के सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी मुलाकात की थी। इस इस्तीफे की प्रति सौंपने के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। हालांकि राज्यपाल ने यह स्पष्ट किया था कि राजभवन के अपने सीमित अधिकार हैं और वह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

इस्तीफा स्वीकार न होने पर तीनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव और न्यायधीश अजय मोहन गोयल ने याचिका सुनते हुए मुख्य न्यायाधीश ने विधानसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब 24 अप्रैल तक दायर करने के लिए कहा गया है।

Himachal: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई तय

Baba Ramdev Supreme Court Hearing Updates: सुप्रीम कोर्ट की रामदेव पर सख्त टिप्पणी, कहा- आपकी माफी स्वीकार नहीं !

Indian Navy Recruitment 2024: नेवी में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

SSC CHSL Registration 2024 : 3712 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू..!

Himachal News: हिमाचल राज्यसभा चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Himachal News: चुनाव आयोग के निर्देश पर हिमाचल के गृह सचिव अभिषेक जैन को पद से हटाया गया

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now