Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

HP High Court News, HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court

शिमला |
Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत में लगातार दो घंटे तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी अपनी दलीलें पेश की। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने इस मामले को सुना। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस मामले की पैरवी की। उन्होंने अदालत को बताया कि निर्दलीय विधायकों की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को स्वीकार करना या न करना विधानसभा अध्यक्ष के प्रशासनिक कार्यक्षेत्र में आता है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी में पहली बार जीता गोल्ड

अदालत के सामने सिब्बल ने अपनी दलीलों में कहा कि निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफे सौंपे और 23 मार्च को भाजपा में शामिल होकर 24 मार्च को चार्टर प्लेन से घूमने जाते हैं। ऐसे में इसे स्वेच्छा से दिया गया इस्तीफा कैसे माना जाएगा। निर्दलियों ने जब इस्तीफे सौंपे, तब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने अदालत में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में कार्रवाई कर सकते हैं। यह मामला विधानसभा स्पीकर के क्षेत्राधिकार में आता है। सिब्बल ने अदालत को बताया कि स्पीकर की कार्रवाई में न ही राज्यपाल और न ही अदालत दखलअंदाजी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में बर्फबारी व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंद्र सिंह ने इस केस में पैरवी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में अपनी दलीलें रखीं। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की ओर से स्वेच्छा से दिए गए इस्तीफे को मंजूर किया जाना चाहिए। इस्तीफा देना और चुनाव लड़ना विधायकों का अधिकार है। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि निर्दलीय विधायकों की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को मंजूर किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  एससी वर्ग पर हमलों के विरोध में कांग्रेस का गांधी की प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन, राज्यपाल को भी सौंपा ज्ञापन

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

धर्मशाला के दिनेश शर्मा को कांग्रेस ने आईटी कॉर्डिनेटर किया नियुक्त

Himachal News: हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, BJP सांसद हर्ष महाजन को नोटिस जारी

Hero Hunk 2024: दमदार इंजन और धांसू फीचर्स के साथ आ गयी Hero Hunk बाइक, जानिए खूबियाँ..

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now