Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Lok Sabha Seat: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दाखिल किया नामांकन

Mandi Lok Sabha Seat

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला बीजेपी की कंगना रनौत के साथ है। कंगना रनौत 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

गुरुवार को हुए इस नामांकन के दौरान विक्रमादित्य सिंह ( Vikramaditya Singh ) के साथ हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंडी की मौजूदा सांसद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहें।

विक्रमादित्य के नामांकन के से पहले मंडी के सेरी मंच पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह के नामांकन भरने के बाद मंडी के सेरी मंच में एक बड़ी रैली का भी आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Kangana Ranaut On Beef Eating: बीफ खाने के बयान पर यूजर्स ने कंगना रनौत की खोली पोल…, कहा- आप झूठी हैं...

मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) प्रदेश के छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रदेश के तीनों जनजातीय यानी दुर्गम क्षेत्र भी इस संसदीय क्षेत्र का भाग हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: विधायक हंसराज पर लगाए अपने आरोपों से पलटी युवती

विक्रमादित्य सिंह का यह तीसरा और लोकसभा का पहला चुनाव है। इससे पहले वह शिमला ग्रामीण से विधानसभा के दो चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों में विजयी हुए थे। वर्तमान में वह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।

Mandi Lok Sabha Seat से वीरभद्र परिवार का दसवां चुनाव 

LOK SABHA ELECTIONS 2024: मंडी संसदीय क्षेत्र में वीरभद्र परिवार का यह दसवां चुनाव होगा। वीरभद्र सिंह ने चार और प्रतिभा सिंह ने यहां पांच बार चुनाव लड़ा था। दोनों छ: बार विजयी हुए थे। आज से विक्रमादित्य सिंह अपने पिता स्व. वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह की कर्मभूमि रहे मंडी संसदीय क्षेत्र से अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Police Constable B-1 Test: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की B-1 पदोन्नति परीक्षा पर हाईकोर्ट की ब्रेक
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharKangana RanautLok Sabha Elections 2024Vikramaditya Singh

Join WhatsApp

Join Now