Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री रहते स्थानीय विधायक ने गलत ढंग से जमीनें खरीदीं और उनके घपले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के मन में जनता के लिए कोई पीड़ा नहीं थी और केवल धन का लालच हावी रहा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के लोग विधायक को छोड़कर सीधे मेरे पास आते थे क्योंकि उनका दरवाजा नहीं खुलता था। पूर्व विधायक मेरे पास हिमुडा से भूमि अधिग्रहण करवाने के लिए आये और कहा कि सस्ते में खरीदेंगे और मंहगे में बेचेंगे। उन्होंने कहा कि वे सबसे बड़े भू माफिया बन गए हैं। उन्होंने कहा कि दस दिन के भीतर भू माफिया का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सेवा के लिए नहीं बल्कि ऐशोआराम के लिए राजनीति में आए हैंं।

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान खरीद-फरोख्त में पूर्व विधायक को दो अटैची मिलीं क्योंकि वह दागियों के सरगना थे। कुछ पैसा वे धर्मशाला ले आए हैं और कुछ को चुनाव के दौरान बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसा ले लेना और वोट कांग्रेस को ही देना। उन्होंने कहा कि जनता की सम्पदा को लूटकर ही पूर्व विधायक ने 20 करोड़ रूपये का बंगला बनाया है और अब पैसा छुपाने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता राजनीतिक मंडी में बिकने वालों को सबक सिखायेगी । उन्होंने कहा कि यह चुनाव सीएम या सरकार बचाने का नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का है। कांग्रेस सरकार अभी साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी और चार जून को ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज होगी, जिसका दूसरा पार्ट 2027 में आएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सीट से उम्मीदवार आनंद शर्मा और धर्मशाला विधानसभा सीट से प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी क्षेत्र की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगडा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को देशभर में उनके हक उठाने की आवाज मिलेगी, जिसकी हर चिट्ठी पर सरकार गौर करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के तौर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को बहुत कुछ दिया है और केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार में उन्हें मंत्री पद मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी एक शरीफ व्यक्ति हैं जिनके पास भाजपा प्रत्याशी की तरह धनबल नहीं है, लेकिन वे सच्चे मन से क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप मुझे ही अपना विधायक समझें और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, धर्मशाला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

CM Sukhwinder Singh SukhuHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now