साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: ऊना के घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर हुई राख..!

Himachal News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: ऊना जिला के उपमंडल हरोली के तहत घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।आगजनी की इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन ऊना से तीन और फायर पोस्ट टाहलीवाल से एक दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आगजनी के दौरान झुग्गियों में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिसमें बर्तन, कपड़ों सहित नकदी शामिल है। जब झुग्गियों में आग लगी, उस समय ज्यादातर लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।

स्थानीय लोगों की तरफ से आग लगने की सूचना फायर स्टेशन ऊना को दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। इसके अलावा पुलिस जवान और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग दिया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने ‘माई डीड’, संशोधित जमाबंदी, ई-रोजनामचा और कारगुजारी पहल का किया शुभारम्भ

इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर व नायब तहसीलदार ईसपुर विजय शर्मा भी राजस्व विभाग की टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों से सांत्वना व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिलाया। वहीं, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों के लिए भोजन व रहने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  Mausam Update: हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा रंग, 5 से 7 अक्तूबर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now