Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विद्युत आपूर्ति बाधित: 18 जून को रैहन उपमंडल में बिजली कटौती

Published on: 16 June 2024
power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

अनिल शर्मा| राजा का तालाब
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि 33 केवी एचटी लाइन फतेहपुर से रैहन के आवश्यक रखरखाव, मरम्मत और पेड़ों व टहनियों की काट-छांट के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र रैहन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 18 जून को सुबह 9 बजे से लेकर कार्य की समाप्ति तक पूर्णतः बंद रहेगी।

अभिजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान उपमंडल रैहन के अंतर्गत आने वाले छतर, पंडोरा, घेटा, परोल, दीनी, गदराना, चमराल, रैहन, खेहर, मकडोली, गोलवां, बड़ी वतराहन, पदेढ़, चमोली, सकरी, ढसोली, देहरी और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। मौसम की खराबी के चलते कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now