Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: कुल्लू में गौहत्या के आरोपितों को चार दिन का पुलिस रिमांड..!

कोर्ट आदेश, New Criminal Laws in India, Kullu News

कुल्लू |
Kullu News: कुल्लू जिला के पुलिस थाना भुन्तर में पशु के प्रति क्रुरता व गौहत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भुन्तर की टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों शकिल अहमद, खदान हुसैन, मुहम्मद असलम, आसिफ हुसैन व खादिम हुसैन व आरिफ हुसैन निवासीगण जम्मू व कश्मीर राज्य को नियमानुसार गिरफ्तार किया था।

गौहत्या के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंगलवार को माननीय अदालत न्यायिक दण्डाधिकारी कुल्लू (L&S) में पेश किया गया। जहाँ से सभी आरोपीगणों का 4 दिन पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

क्या है मामला ( Cow Slaughter Case in Kullu)

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के माहुन गांव में पशु के प्रति क्रूरता व गौहत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माहुन निवासी सुजान सिंह पाल ने पुलिस को दिए अपने ब्यान में बताया कि इसके निर्माणाधीन मकान माहुन में जम्मू कश्मीर राज्य के लेबर का काम करने वाले 6 लोग जिसमे शकिल अहमद, खदान हुसैन, मुहम्मद असलम, आसिफ हुसैन व खादिम हुसैन व आरिफ हुसैन शामिल है, रह रहे हैं।

बीते दिन करीब रात 10/10.30 बजे रात को इसे निर्माणाधीन मकान से कुछ काटने की आवाज आ रही थी। परन्तु यह डर के कारण उनके कमरे में नहीं गया। आज जब वह उनके कमरे में गया तो वहां पर माँस का टुकडा पाया गया, परन्तु उपरोक्त सभी व्यक्ति उस कमरा को छोड़कर भाग चुके थे।

उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले एक आवारा गाय व उसकी छोटी बछड़ी सड़क पर घुमते हुए नजर आये थे। लेकिन आज गाय अकेली ही इधर-उधर घुम रही थी तथा बछड़ी कहीं भी नजर नहीं आ रही थी तथा उसे शक है कि उस गाय की बछड़ी की काटकर हत्या उपरोक्त जम्मू कश्मीर के व्यक्तियों द्वारा की गई है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच और घटना स्थल  से सैम्पल इकठ्ठा किये जिसमे पशु के बाल, खून और मॉस के टुकड़े शामिल है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी काफी संख्या में मौजूद रहे। गोहत्या के प्रति लोगों में काफी रोष देखने को मिला रहा है।

वहीँ मौके पर पहुंचे एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया था कि आज पुलिस थाना भुंतर में सुजान सिंह पाल निवासी गांव माहुन डाकघर गढसा तहसील भुंतर जिला कुल्लू की लिखित शिकायत पर धारा 196, 238, 3(5) BNS व धारा 11 पशु अतिचार अधिनियम व धारा 3 गौ वध हत्या निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अगामी कार्रवाई की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSkullu news in hindiKullu news todayKullu samacharLatest Kullu News

Join WhatsApp

Join Now